चुनाव से पहले आयोग में दो फाड़

गोपालास्वामी ने राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को पत्र लिखकर नवीन चावला को हटाये जाने की मांग की है। जबकि राष्ट्रपति भवन के सूत्रों के मुताबिक फिलहाल चावला को हटाये जाने का कोई विचार नहीं है।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने चावला आरोप लगाया है कि वो राजनीतिक दल के करीब हैं। गोपालास्वामी 20 अप्रैल को सेवानिवृत हो रहे हैं। उनके बाद नवीन चावला को मुख्य चुनाव आयुक्त का पद संभालना है।
यह पहला मौका नहीं है जब नवीन चावला को हटाने मांग उठी है। इससे पहले भी मार्च 2006 में भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी और 204 अन्य सांसदों ने तत्कालीन राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम से चावला को हटाने की मांग की थी। उस दौरान भी उन पर कांग्रेस के करीब होने का आरोप लगा था।


Click it and Unblock the Notifications