टोरंटो में 50 हजार तमिलों का प्रदर्शन

Sri Lanka Army
टोरंटो, 31 जनवरी: श्रीलंका में जारी नरसंहार के विरोध की आग कनाडा तक पहुंच गई है। टोरंटो में शुक्रवार को 50,000 से अधिक तमिलों ने इस नरसंहार के विरोध में प्रदर्शन किया।

हाथों में बैनर, तख्तियां और पोस्‍टर लेकर प्रदर्शनकारियों ने श्रीलंकाई सुरक्षा बलों के विरोध में जमकर नारेबाजी की। दोपहर से शाम तक कई किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाकर प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शनकारियों ने विश्व समुदाय से अनुरोध किया है कि आतंकवाद का खात्मा करने के नाम पर मासूमों को नरसंहार रुकवाने के लिए श्रीलंका सरकार पर दबाव बनाए।

कनाडियन तमिल कांग्रेस (सीटीसी) के नेतृत्‍व में किये गये इस प्रदर्शन में पर्चे बांटे गये जिनमें कहा गया कि 'हम शांति चाहते हैं हमारी मदद कीजिए।'

टोरंटो में करीब 3 लाख श्रीलंकाई रहते हैं। शुक्रवार का प्रदर्शन अबतक का सबसे बड़ा प्रदर्शन था। प्रदर्शन के चलते शहर का यातायात खासा प्रभावित हुआ। जगह जगह जाम लग गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+