रिपब्लिकन पार्टी ने भी रचा इतिहास

रिपब्लिकन पार्टी ने भी रचा इतिहास

पार्टी में छह चरण के मतदान के बाद चुने गए नए चेयरमैन हैं माइकल स्टील जो मेरीलैंड प्रांत के उप गवर्नर यानि डेपुयटी गवर्नर रह चुके हैं.

बीबीसी संवाददाता जेम्स कुमारासामी का कहना है कि स्टील अपने विरोधियों के उस अभियान के बावजूद चुने गए जिन्होंने उनकी छवि पार्टी के लिए ज़्यादा ही उदारवादी बताने की कोशिश की थी. बीबीसी संवाददाता का कहना है कि हाल के वर्षों में रिपब्लिकन पार्टी ख़ासी दक्षिणपंथी दिशा का रुख़ कर चुकी है.

रिपब्लिकन पार्टी का इतिहास अमरीकी चुनाव 2008

स्टील ने भी अपनी जीत के बाद भाषण में स्पष्ट कर दिया - "यो बाधाएँ खड़ी करने की कोशिश करेंगे उन्हें रास्ते में गिर जाने के लिए तैयार रहना चाहिए."

'पार्टी ग़रीबों के भी हैं'

हाल में जब डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से चुनाव लड़ने वाले नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बराक ओबामा बदलाव का नारा देते हुए कहते थे - "अमरीका में बदलाव आ रहा है" - तो शायद किसी ने ये नहीं सोचा था कि बदलाव की हवा विपक्षी रिपब्लिकन पार्टी में भी बहेगी.

हमारी पार्टी ग़रीबों की भी उतनी ही है जितनी कि उनकी जो उनसे कुछ ज़्यादा भाग्यशाली हैं. मुझे आशा है कि मेरे पद में रहते हम सभी के लिए जमकर काम करेंगे...यो बाधाएँ खड़ी करने की कोशिश करेंगे उन्हें रास्ते में गिर जाने के लिए तैयार रहना चाहिए रिपब्लिकन चेयरमैन स्टील

हमारी पार्टी ग़रीबों की भी उतनी ही है जितनी कि उनकी जो उनसे कुछ ज़्यादा भाग्यशाली हैं. मुझे आशा है कि मेरे पद में रहते हम सभी के लिए जमकर काम करेंगे...यो बाधाएँ खड़ी करने की कोशिश करेंगे उन्हें रास्ते में गिर जाने के लिए तैयार रहना चाहिए

पचास वर्षीय माइकल स्टील ने चेयरमैन बनने के बाद कहा कि वे रिपब्लिकन पार्टी को नए सिरे से स्थापित करना चाहते हैं. उनका कहना था, "हमारी पार्टी ग़रीबों की भी उतनी ही है जितनी कि उनकी जो उनसे कुछ ज़्यादा भाग्यशाली हैं. मुझे आशा है कि मेरे पद में रहते हम सभी के लिए जमकर काम करेंगे."

डेमोक्रेटिक पार्टी का इतिहास

लेकिन सवाल ये पूछा जा रहा है कि राष्ट्रपति पद के चुनाव और संसदीय चुनावों के नतीजों से हताश रिपब्लिकन पार्टी में क्या माइकल स्टील नई जान फूंक पाएँगे?

जानकार मानते हैं कि रिपब्लिकन पार्टी शुरुआत में ग़ुलामी की प्रथा के ख़िलाफ़ थी और प्रगतिशील थी, लेकिन हाल के वर्षों में उसे दक्षिणपंथी पार्टी माना जाने लगा है.

बीबीसी संवाददाता के अनुसार अमरीका के अफ़्रीकी मूल के लोग रिपब्लिकन पार्टी से कुछ कतराने लगे थे. यहाँ तक कि जिन छह लोगों में से स्टील को चुना गया है उनमें से कुछ ने ये कहकर उनकी आलोचना की कि स्टील कुछ ज़्यादा ही मध्यमार्गी हैं जबकि पार्टी के लोग दक्षिणपंथी हैं.

अमरीकी मीडिया में भी माइकल स्टील के रिपब्लिकन पार्टी के चेयरमैन बनने पर ख़ासा उत्साह है. लेकिन सबसे महत्वपूर्ण सवाल शायद वही है जिसे टाइम पत्रिका ने अपनी हेडलाइन बनाया है - 'स्टील ने इतिहास तो रचा पर क्या पार्टी को नए सिरे से संगठित कर पाएँगे?'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+