आर्थिक संकट नहीं आपदा है यह: ओबामा

इस आपदा को देखते हुए ओबामा ने अमेरिकी कांग्रेस से प्रभावित परिवारों के लिए करोड़ों डॉलर के आर्थिक पैकेज को मंजूर करने का अनुरोध किया।
व्हाइट हाउस में एक सम्मेलन के दौरान ओबामा ने कहा कि आज हमने देखा है कि वर्ष 2008 के अंतिम तीन महीने में अर्थव्यवस्था में 3.8 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।
पिछले तीन दशक की यह सबसे खराब स्थिति है। यह केवल एक आर्थिक विचार नहीं है बल्कि यह अमेरिका के कामकाजी परिवारों के लिए जारी आपदा है। ओबामा ने कहा कि आर्थिक मंदी लगातार गहराती जा रही है इस कारण आर्थिक संकट बढ़ता जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications