मुंबई हमलों के सबूत अधूरे: पाक

Mumbai terror attack
इस्लामाबाद, 31 जनवरी: मुंबई में हुए 26/11 हमलों के सबूतों पर पाकिस्‍तान की संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) ने कहा है कि भारत ने पाक को अधूरे सबूत दिये हैं।

एफआईए ने यह बात आतंरिक मंत्रालय को सौंपी गई एक रिपोर्ट में कही है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत द्वारा दिये गये सबूतों से यह इनमें सिद्ध नहीं होता कि मुंबई के हमलावर पाकिस्‍तानी थे।

पाकिस्‍तान के समाचार पत्र 'द न्यूज' में छपी खबर के मुताबिक आंतरिक और विधि मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक में व्यापक चर्चा के बाद यह रिपोर्ट सार्वजनिक की जाएगी।

सूत्रों के मुताबिक रिपोर्ट में मुंबई हमलों के बारे में भारत की ओर से उपलब्ध कराए गए सबूतों को अपर्याप्त बताया गया है। इस मामले में निर्णायक राय बनाने से पहले एफआईए ने जांच के हर पहलू का अध्ययन किया है।

गौरतलब है कि भारत द्वारा मुंबई हमले के सबूत सौंपे जाने के बाद आंतरिक मंत्रालय ने एफआईए प्रमुख के नेतृत्व में तीन सदस्यीय समिति का गठन किया था। समिति ने अपनी रिपोर्ट मंत्रालय को सौंप दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+