मेयतास के निदेशक बंसल ने कुर्सी छोड़ी

सत्यम के संस्थापक बी रामालिंगा राजू और उनके परिवार द्वारा प्रोमोटेड इस कंपनी की बोर्ड बैठक शुक्रवार को हुई। बैठक में कंपनी के विकास कार्यो की समीक्षा की गई।
रामालिंगा राजू ने सात जनवरी को सत्यम में 70 अरब रुपये की धोखाधड़ी की बात स्वीकार की थी। कंपनी ने बीएसई और एनएसई को दी गई जानकारी में कहा कि बी नरसिम्हा राव को कंपनी में अतिरिक्त निदेशक के पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति 30 जनवरी से प्रभावी होगी।
इस बीच बंसल प्रेसीडेंट के तौर अपना कार्य जारी रखेंगे और वे परिवहन, तेल और गैस सेक्टर का कामकाज यथावत देखेंगे।


Click it and Unblock the Notifications