अस्पताल में आग, 5 नवजातों की मौत

यह हादसा यहां के अस्पताल में पटियाला शहर में स्थित राज्य सरकार द्वारा संचालित राजेंद्र अस्पताल में तड़के साढ़े तीन बजे हुआ।
अस्पताल में जिस नर्सरी में नवजातों को रखा जाता है, उसके इंक्युबेटर में आग लग गई। आग की लप्टे इतनी भयावह थीं कि उसमें पांच नवजात झुलस कर मर गये।
पुलिस अधीक्षक गुरमीत सिंह के मुताबिक जिस इंक्युबेटर में बच्चों को जन्म के बाद रखा गया था, उसमें सुबह आग लग जाने से यह हादसा हुआ। आग लगने का कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है। मृत नवजातों की पहचान अभी नहीं हो पायी है। उधर अस्पताल प्रशासन ने इस संबंध में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है।


Click it and Unblock the Notifications