गाजा को 2.3 करोड़ डॉलर की सहायता

यह घोषणा शुक्रवार को व्हाइट हाउस ने की। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता रॉबर्ट गिब्स ने कहा कि ओबामा प्रशासन ने गाजा में आपात शरणार्थी एवं प्रवासी सहायता कोष के तहत राहत कार्यो के लिए दो करोड़ डॉलर से अधिक की सहायता राशि को मंजूरी दे दी है।
अमेरिकी विदेश विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि सहायता राशि गाजा में आपात खाद्य सहायता का वितरण, चिकित्सकीय देखभाल और अस्थायी आश्रय, बिजली और पानी मुहैया कराने के कार्यो के लिए दी जा रही है। यह राशि राहत कार्यों में जुटी संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों और अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस समिति के पास पहुंचायी जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications