मुंबई हमले की जांच रिपोर्ट से उपमहाद्वीप में कम होगा तनाव : कुरैशी (लीड-2)

पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने शनिवार को मुल्तान में संवाददाताओं से कहा कि संघीय जांच एजेंसी ने भारतीय दस्तावेजों की जांच करके आतंरिक मंत्रालय को एक रिपोर्ट सौंपी है और अब कानून मंत्रालय उसकी समीक्षा कर रहा है।

कुरैशी ने कहा कि एक बार जब इस जांच के नतीजे सार्वजनिक कर दिए जाएंगे तो भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को कम करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि जांच के नतीजों से भारत को भी अवगत कराया जाएगा।

इससे पहले शुक्रवार को पाकिस्तान ने मुंबई हमले की जांच में हुई प्रगति से भारत को अवगत कराने का दावा किया था, जबकि भारत ने इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना मिलने से इनकार किया है।

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के हवाले से 'डान' समाचार पत्र ने शनिवार को कहा, "उच्चायुक्त शाहिद मलिक ने गुरुवार को गृहमंत्री पी. चिदंबरम से भेंट करके उन्हें जांच में हुई प्रगति से अवगत कराया।"

इसके उत्तर में शुक्रवार को भारत ने कहा कि उसे आधिकारिक रूप से अभी तक कोई सूचना या दस्तावेज नहीं मिला है। भारत ने पाकिस्तान से जांच के नतीजों को जल्दी उपलब्ध कराने को कहा है।

कुरैशी के अनुसार मुंबई हमले के संबंध में पाकिस्तान की जांच रिपोर्ट को कानून मंत्रालय की समीक्षा के बाद कुछ दिनों में औपचारिक रूप से भारत और अन्य देशों को भेजा जाएगा।

डॉन के अनुसार प्रधानमंत्री के आंतरिक मामलों के सलाहकार रहमान मलिक जांच रिपोर्ट का निरीक्षण कर रहे हैं और वे इसे कानून मंत्रालय के पास भेजेंगे।

बहरहाल पाकिस्तान की संघीय जांच एजेंसी ने शुक्रवार को आंतरिक मंत्रालय को मुंबई हमले के संबंध में अंतरिम जांच रिपोर्ट सौंप दी। इस रिपोर्ट को भारत से मिले सबूतों के आधार पर तैयार किया गया है।

संघीय जांच एजेंसी के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद रहमान मलिक ने संवाददाताओं से कहा कि मैंने उन्होंने रिपोर्ट को देखने के बाद आतंरिक सचिव सैयद कमाल शाह को कानून मंत्रालय की सहायता से इसकी और जांच करने को कहा है।

उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को आश्वासन किया कि मुंबई हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को दंड दिया जाएगा।

उधर आतंरिक मंत्रालय से जारी बयान में कहा गया है कि मुंबई हमले के संबंध में भारत द्वारा उपलब्ध कराए गए सबूतों के आधार पर संघीय जांच एजेंसी ने एक रिपोर्ट रहमान मलिक को सौंपी है।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान ने 17 जनवरी को भारत और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को आश्वस्त किया था कि वह 10 दिनों के भीतर मुंबई हमलों के संबंध में अंतरिम जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+