आजमगढ़ के उलेमाओं ने लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार खड़े करने का ऐलान किया

आजमगढ़ के युवकों को लगातार आतंकी मामलों में निरुद्ध किए जाने को लेकर नाराज आजमगढ़ स्थित उलेमा कौंसिल ने उत्तरप्रदेश की कम से कम 12 सीटों पर प्रत्याशी खड़े करने की घोषणा की है।

आमिर रशदी द्वारा गठित कौंसिल ने पिछले दिनों एक 24 डिब्बे वाली ट्रेन को किराए पर लिया और उसे 'उलेमा एक्सप्रेस' का नाम दिया। आजमगढ़ से इस ट्रेन में भर कर आए मुसलमानों ने दिल्ली में विशाल प्रदर्शन किया।

यह विशेष ट्रेन शुक्रवार को आजमगढ़ वापस लौट गई।

मौलाना रशदी ने आईएएनएस को आजमगढ़ से फोन पर बताया, "हमने राजनीतिक पार्टियों के हाथों पर्याप्त जिल्लत सह ली है। उन्होंने हमें सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया। अब उन्हें समर्थन देने के बदले हमने खुद चुनाव में उतरने का फैसला किया है।"

उन्होंने आगे कहा, "कई पार्टियों ने उत्तरप्रदेश में 18.5 प्रतिशत मुस्लिम आबादी का भरपूर लाभ उठाया, लेकिन मुसलमानों के लिए किसी ने कुछ भी नहीं किया।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+