प्रधानमंत्री अस्पताल से जल्द ही घर लौटेंगे (लीड-1)

पिछले सप्ताह अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में उनके ह्दय की सफल बाइपास सर्जरी की गई थी।

प्रधानमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि सिंह ने रात में पूरी तरह आराम महसूस किया और दिन में व्यायाम किया। इसके साथ ही उनकी फिजियोथैरेपी भी की गई।

अधिकारी ने बताया, "एम्स के चिकित्सकों की योजना है कि प्रधानमंत्री को छुट्टी देने से पहले शनिवार को उनकी सभी आवश्यक जांच पूरी कर ली जाए। जांच पूरी होने के बाद वह जल्द ही घर लौट सकते हैं।"

अधिकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री अखबार पढ़ रहे हैं और उन्होंने टेलीविजन भी देखा। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय के कुछ अधिकारियों के साथ चर्चा भी की।

इससे पहले प्रधानमंत्री के निजी चिकित्सक के. श्रीनाथ रेड्डी ने आईएएनएस को बताया, "हम अभी प्रधानमंत्री को अस्पताल से छुट्टी देने से पहले सभी तरह की जरूरी चिकित्सीय जांच कर रहे हैं। उन्हें किसी भी समय छुट्टी दी जा सकती है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+