होलब्रूक के कार्यक्षेत्र में कश्मीर नहीं : अमेरिका

अरुण कुमार

वाशिंगटन, 31 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका ने दोहराया है कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान में उसके प्रतिनिधि रिचर्ड होलब्रूक के कार्यक्षेत्र में कश्मीर कभी भी नहीं शामिल नहीं होगा।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रॉबर्ट वुड ने 'वाशिंगटन पोस्ट' की एक खबर का खंडन करते हुए कहा, "हमने पहले भी कहा है कि कश्मीर होलब्रूक के कार्यक्षेत्र में शामिल नहीं है। हम इसको स्पष्ट कर चुके हैं।"

उन्होंने कहा कि यह सच है कि अफगानिस्तान में भारत के कई हित हैं और होलब्रूक व अन्य राजनयिक अफगानिस्तान के मुद्दे पर भारत से सलाह भी लेते रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को स्थानीय समाचार पत्र 'वाशिंगटन पोस्ट' में एक खबर छपी थी जिसमें कहा गया था कि भारत ने होलब्रूक के कार्यक्षेत्र से कश्मीर मुद्दे का हटवाया है। इस खबर में कहा गया था कि होलब्रूक को पाकिस्तान व अफगानिस्तान और इससे जुड़े मसलों के लिए विशेष प्रतिनिधि नियुक्त किया था। उनके कार्यक्षेत्र में पहले कश्मीर भी शामिल था।

अखबार में कई भारतीय अधिकारी और मीडिया की ओर से कहा गया कि भारतीय राजनयिक चिंतित हैं और वे कश्मीर मसले में होलब्रूक का दखल नहीं चाहते।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+