असम में किशोर की मौत पर प्रदर्शन

गुवाहाटी से 390 किलोमीटर दूर शिवसागर जिले के सोनारी इलाके में शनिवार को 12 घंटे का बंद रखा गया। गुरुवार को यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) से जुड़े आतंकवादियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे।
गोलीबारी में छह वर्ष का एक लड़का भी घायल हो गया था। दो पुलिसकर्मियों के शहीद होने की घटना के बाद सेना ने पूरे इलाके को घेर लिया। सेना ने दावा किया कि उन्होंने चार आंतकवादियों में से एक मार गिराया। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि कार्रवाई में मारा गया किशोर आतंकवादी नहीं था।
इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया। किशोर के पिता राजगुरु तांती ने कहा कि उनका बेटा विकलांग था। उसके दोनों पैर जन्म से ही खराब थे। तांती ने कहा कि उनका बेटा नजदीक के जंगल में लकड़ी चुनने गया था, जहां सेना के जवानों ने उसे गोली मार दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications