दो दिन में जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करेगा पाक
इस्लामाबाद, 30 जनवरी: पाकिस्तान के आंतरिक मंत्रालय प्रमुख रहमान मलिक ने कहा कि मुंबई आतंकी हमलों के संबंध में भारत की ओर से दिये गये सूचना दस्तावेज पर पाकिस्तान की जांच की प्रारंभिक रिपोर्ट दो से तीन दिन में सार्वजनिक की जायेगी।
भारतीय दस्तावेज का अध्ययन करने वाले तीन सदस्यीय जांच दल के प्रारंभिक नतीजों की जानकारी दिये बिना मलिक ने डान न्यूज चैनल को बताया कि जब प्रांरभिक रिपोर्ट दो से तीन दिन में सार्वजनिक होगी तो इसे भारत से भी साझा किया जायेगा।
मलिक ने कहा कि रिपोर्ट को सार्वजनिक करने के लिए कोई विशेष समयसीमा नहीं है और जांचकर्ताओं को अपना काम पूरा करने के लिए और समय की जरूरत है।
मलिक ने 17 जनवरी को जांच दल को प्रारंभिक जांच के नतीजे देने के लिए 10 दिन का समय दिया था।
डान न्यूज ने कल अपने सूत्रों के हवाले से कहा था कि पाकिस्तानी जांचकर्ताओं ने भारत की ओर से पांच जनवरी को मुहैया कराये गये दस्तावेज के मामले में प्रारंभिक जांच पूरी कर ली है और यह पता चला है कि मुंबई हमलों की साजिश पाकिस्तान में नहीं रची गई थी।


Click it and Unblock the Notifications