उत्तर-दक्षिण कोरिया ने सभी समझौते तोड़े

दक्षिण कोरिया के साथ संबंधों की प्रभारी समिति पीसफुल रियुनिफिकेशन ऑफ कोरिया की ओर से जारी बयान में कहा गया है, "प्रथम, उत्तर और दक्षिण के बीच राजनीतिक और सैन्य टकरावों पर विराम लगाने वाले सभी सहमति बिंदु रद्द किए जाते हैं।"
बयान के अनुसार "द्वितीय, सुलह, हमला नहीं करने तथा उत्तर एवं दक्षिण के बीच और पश्चिमी सागर के अंतिम छोर की सैन्य सीमा के निर्धारित बिंदुओं पर सहयोग और विनिमय संबंधी समझौते रद्द कर दिए जाएंगे।" बयान में अंतर-कोरियाई संबंधों को युद्ध के कगार तक ले जाने के लिए दक्षिण कोरियाई सरकार की आलोचना की गई है।


Click it and Unblock the Notifications