सीनेट ने ब्लागोजेविक को पद से हटाया

rod blagojevich
शिकागो, 30 जनवरीः इलिनोइस राज्य के गवर्नर राड ब्लागोजेविक पर महाभियोग के दौरान सीनेट सांसदों ने आम सहमति से उनके खिलाफ मतदान किया और उन्हें पद से हटा दिया।

उनपर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा खाली सीनेट सीट पर सौदेबाजी का आरोप था। ब्लागोजेविक अब कभी भी राज्य के किसी भी पद पर काबिज नहीं हो सकते। इलिनोइस राज्य की सीनेट में 52 वर्षीय ब्लागोजेविक के पक्ष में एक भी सांसद ने मतदान नहीं किया।

चार दिन की कार्यवाही के बाद 59.0 से हुए मतदान में उन्हें हटा दिया गया। राज्य के 20 साल से अधिक समय के इतिहास में इस प्रक्रिया से हटाये जाने वाले ब्लागोजेविक पहले गवर्नर हैं।

ब्लागोजेविक के सत्ता से बेदखल होने के तुरंत बाद एक समय उनके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी रहे पैट्रिक क्विन को राज्य का 41वां गवर्नर बनाया गया।

सीनेट के निर्णय पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ओबामा ने कहा कि महाभियोग के जरिये इलिनोइस के गवर्नर राड ब्लागोजेविक की सत्ता से बेदखली से राज्य के लिए दर्दनाक बने एक अध्याय का अंत हो गया है।

ब्लागोजेविक की समस्यायें यहीं खत्म होती नहीं दिख रहीं और फेडरल अभियोजक उन पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर उनके खिलाफ अभियोग लगा रहे हैं।

ब्लागाजेविक ने महाभियोग पर मतदान से पहले सांसदों से कहा था आप एक आपराधिक शिकायत पर किसी गवर्नर को कैसे बाहर कर सकते हैं जिसे आप साबित नहीं कर पाये हैं। आप जनता द्वारा दो बार चुने जा चुके गवर्नर को कैसे बेदखल कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+