भारत बनाए काउंटर टेररिज्म सेंटर: अमेरिका

भारत में राष्ट्रीय जांच एजेंसी के गठन के लिए संसदीय प्रयासों की प्रशंसा करते हुए अमेरिका के कार्नेजी एनडाउमेंट फार इंटरनेशनल पीस के वरिष्ठ एसोसिएट एश्ले जे. टेलिस ने कहा कि आतंकवाद को रोकने के लिए प्रयासों की कमी रही।
गृह सुरक्षा एवं सरकारी मामलों पर सीनेट समिति के समक्ष बोलते हुए टेलिस ने कहा कि मुंबई हमलों के बाद भारत को अमेरिका के नेशनल काउंटर-टेररिज्म सेंटर की तर्ज पर संस्थान बनाना चाहिए।
समिति के अध्यक्ष सीनेटर जोसफ आई. लीबरमैन के सवाल का जवाब देते हुए टेलिस ने कहा "मेरा मानना है कि संसदीय प्रतिक्रिया नाकाफी थी क्योंकि उन्होंने हमलावरों को न्याय के कठघरे में लाने के लिए एक एजेंसी होने के बाद समस्याओं से निपटने के लिए तत्काल प्रभाव से नयी जांच एजेंसी का गठन किया है"
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी का निर्माण महत्वपूर्ण है लेकिन बचाव के लिए यह भारत की पुरानी समस्याओं में मददगार नहीं होगा।


Click it and Unblock the Notifications