'वर्जिन मैरी' की प्रार्थना पर रोक

virgin mary

बुरुंडी के एक गाँव में उस पहाड़ी पर 'वर्जिन मैरी' की प्रार्थना पर रोक लगा दी गई है जहाँ एक युवती का दावा करती है कि उसे वर्जिन मैरी दिखती है.एक युवती का दावा था कि उसे इस पहाड़ी पर हर महीने की एक निश्चित तारीख़ को वर्जिन मैरी दिखती है.

इस 23 वर्षीय युवती के दावे का इतना व्यापक प्रचार हुआ कि हज़ारों लोग इस पहाड़ी पर निश्चित समय पर एकत्रित होने लगे हैं.लेकिन अब सरकार ने कहा है कि प्रार्थना करने वाले परेशानी खड़ी कर रहे हैं और उन्हें यह प्रार्थना रोक देनी चाहिए.

इस इलाक़े के कैथोलिक चर्च ने कहा है कि वह युवती के इस दावे की जाँच कर रहा है कि उसे वर्जिन मैरी दिखाई देती है.

दावा

यूज़ेबी नाम की यह युवती एक ग्रामीण इलाक़े की रहने वाली है.उसका कहना है कि हर महीने की 11 तारीख़ को उसे वर्जिन मैरी दिखाई पड़ती है.

उस इलाक़े के गवर्नर का कहना है कि इस युवती के साथ 'वर्जिन मैरी के दर्शन करने' पूरे देश से लोग एकत्रित होने लगे हैं और साथ ही पड़ोसी देश यूगांडा और रवांडा से भी लोग यहाँ आ रहे हैं.

गवर्नर एडवर्ड एनडूविमाना का कहना है कि हर महीने की 11 से लेकर 13 तारीख़ तक हर रात लोग इस पहाड़ी पर इकट्ठे होते हैं. वे लोग प्रार्थना करते हैं, ढोल पीटते हैं, गाते हैं और रोते हैं.

गवर्नर के अनुसार क्षेत्र के आर्चबिशप ने कहा है कि जब तक इस मामले की जाँच नहीं हो जाती लोगों को यूज़ेबी के पास जाना बंद कर देना चाहिए.

अब पुलिस लोगों को पहाड़ी पर जाने से रोकने के लिए पुलिस गश्त लगाना शुरु करने जा रही है.लेकिन यूज़ेबी के भक्तों का कहना है कि वह चार साल की थी तभी से वह वर्जिन मैरी से बात करती है.

उसकी एक भक्त रेगीना का कहना है कि जब वह यूज़ेबी से बात करती है तो उस वर्जिन मैरी की आवाज़ सुनाई पड़ती है लेकिन उसका कहना है कि वर्जिन मैरी सिर्फ़ उन लोगों को ही दिखाई देती है जिसे 'ईश्वर की ओर से विशेष उपहार' मिला हुआ है.

रेगीना हर महीने एक घंटे की यात्रा करके वहाँ पहुँचती है.

मुबिलिगी एक वरिष्ठ मजिस्ट्रेट हैं और वो भी यूज़ेबी के भक्त हैं. उनका दावा है कि उन्होंने एक बार यूज़ेबी के हाथ में आकाश से रोटी गिरने का चमत्कार भी देखा है. दोनों का कहना है कि वर्जिन मैरी यूज़ेबी के ज़रिए पाप से बचने और एक दूसरे से प्यार करने के संदेश देती है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+