अंसल बंधुओं को जमानत मिली

जून 1997 के उपहार अग्निकांड मामले में सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने गोपाल और सुशील अंसल को जमानत दे दी। दोनों को एक साल की सजा हुई थी।
न्यायमूर्ति बीएस सिन्हा और वीएस सिरपुरकर की खंडपीठ ने अंसल बंधुओं की इस मामले में खुद को दोषी ठहराने को चुनौती देने वाली याचिका पर उन्हें जमानत दे दी।
राजधानी के उपहार सिनेमा में 10 साल पहले हुए भीषण अग्निकांड में 59 जिंदगियां खाक हो गई थीं, जिनमें बच्चे भी शामिल थे। सिनेमाघर में आग तब लगी थी, जब बॉर्डर फिल्म का शो चल रहा था। 1997 से लेकर अबतक केस में सैकडों तारीखें पड़ चुकी हैं।


Click it and Unblock the Notifications