'कर्नाटक में नहीं पनपने देंगे पब कल्‍चर'

BS Yeddyurappa
बेंगलुरु/भोपाल/नई‍ दिल्‍ली, 30 जनवरी: मेंगलोर के एक पब में पिछले हफ्ते लड़कियों के साथ अभद्रता और मारपीट के मामले को लेकर कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री बीएस येदियुरप्‍पा ने कहा है कि वो राज्‍य में पब कल्‍चर को और पनपने नहीं देंगे।

टीवी चैनलों से बातचीत के दौरान येदियुरप्पा ने कहा कि पब कल्चर को कर्नाटक में नहीं फैलने दिया जाएगा। उन्‍होंने यह भी कहा कि कानून तोड़ने वालों को बख्‍शा नहीं जाएगा।

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि मारपीट को अंजाम देने वाले हिंदूवादी संगठन श्रीराम सेना पर प्रतिबंध लगाने पर वो मंत्रीमंडल से बातचीत के बाद ही फैसला लेंगे।

मध्‍यप्रदेश में दिखा असर

मेंगलोर की घटना का असर अब मध्‍यप्रदेश में दिख रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए श्रीराम सेना की जमकर आलोचना की। जबकि उन्‍हीं की सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने श्रीराम सेना के बचाव में बयान दिया है।

विजयवर्गीय का कहना है कि सार्वजनिक स्‍थानों पर महिलाओं के इस तरह के आचरण पर लोगों का गुस्सा होना लाजमी है। उन्‍होंने पब में जाने वाली लड़कियों को मर्यादा के अंदर रहने की नसीहत देते हुए मैंगलोर में लड़कियों की पिटाई को भी जायज ठहराया।

नई दिल्‍ली में मुख्‍यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा है कि यदि लड़के-लड़कियां साथ में घूमते हैं तो उसमें हर्ज ही क्‍या है। उन्‍होंने दिल्‍ली में पब कल्‍चर की खिलाफत से इंकार किया है।

गौरतलब है कि गुरुवार को राजस्थान में के मुख्यमंत्री अशोक गहलो ने कहा कि वो मॉल्स और पब कल्चर में विश्वास नहीं रखते। लिहाजा अगर लड़के-लड़कियां कहीं भी हाथ में हाथ डाले दिखाई दिए तो पुलिस उन्हें डंडे से सबक सिखाएगी।

हालांकि बाद में उन्‍होंने यह भी कहा कि लोग उनके बयान का गलत अर्थ न निकालें। यही नहीं उन्‍होंने आरोप लगाया कि मीडिया ने उनके बयान को गलत ढंग से परोसा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+