राज्यपाल ने राजठाकरे को तलब किया

ज्ञात हो कि 27 जनवरी को मनसे की छात्र इकाई के कार्यकर्ताओं ने मुंबई विश्वविद्यालय परिसर में तोड़फोड़ कर दी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक मराठी छात्रों की अवहेलना के मुद्दे पर विश्वविद्यालय के रजिस्टार चैंबर में तोड़फोड़ की गई थी।
इससे परिसर की शांति भंग हुई और विश्वविद्यालय संपत्ति को क्षति हुई। इस घटना को लेकर राज ठाकरे को राज्यपाल एससी जमीर ने तलब किया। एससी जमीर ने राज ठाकरे को विश्वविद्यालय के कुलाधिपति की हैसियत से तलब किया।
राज के साथ प्रवक्ता श्रीस पारकर भी उनके साथ राजभवन गये। एक घंटे तक चली इस वार्ता पर फिलहाल राज ठाकरे ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है।
शिवसेना में शामिल हुए मनसे कार्यकर्ता
मनसे के दो पार्षद शिवसेना में शामिल हो गये हैं। ठाणे महानगर पालिक में मनसे के सिर्फ तीन पार्षद हैं जिसमें से दो पार्षद प्रकाश राउत और रूपाली कदम बाल ठाकरे के घर मातोश्री जाकर शिव सेना में शामिल होने की घोषणा कर दी।
बाल ठाकरे, राज के चाचा और शिवसेना प्रमुख हैं। मनसे के शहर अध्यक्ष हरिमाली ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि दोनो पार्षद मनसे में निष्क्रिय थे और वे निजी लाभ के लिए शिवसेना में गये हैं।


Click it and Unblock the Notifications