राजकोषीय घाटे के लक्ष्य में ढीलः मुखर्जी

विदेश मंत्री प्रणव मुखर्जी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में यह तय किया गया। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि ऋण एवं राहत सुविधा के दिशा-निर्देशों को नरम बनाया जाएगा और राजकोषीय घाटे के लक्ष्य को 3.5 प्रतिशत किया जाएगा ताकि राज्यों को अपने जीडीपी का 3.5 प्रतिशत तक उधार लेने की सहूलियत मिल सके।
उन्होंने बताया कि ऋण एवं राहत सुविधा के तहत राजस्व घाटा समाप्त करने की आवश्यकता में भी 2008-09 के दौरान ढील दी गयी है। ऐसे में राज्य ऋण एवं राहत सुविधा से वंचित नहीं रहेंगे।
प्रवक्ता ने बताया कि जो राज्य 3.5 प्रतिशत से अधिक उधारी लेना चाहते हैं वित्त मंत्रालय 0.5 प्रतिशत की अतिरिक्त उधारी के बारे में विचार करेगा लेकिन ऐसे राज्यों को ऋण एवं राहत सुविधा के फायदे नहीं मिल पाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications