चेन्नई मेट्रो रेल को कैबिनेट की मंजूरी

कोलकाता और दिल्ली में मेट्रो ट्रेनों के कई चरणों का परिचालन हो रहा है जबकि मुंबई में परियोजना निर्माणाधीन है। ह्रदय शल्यक्रिया के बाद स्वास्थ्य लाभ कर रहे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अनुपस्थिति में विदेश मंत्री प्रणव मुखर्जी ने कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की।
बैठक में 45.046 किलोमीटर लंबी 14,600 करोड़ रूपये लागत वाली चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना के पहले चरण को मंजूरी दे दी गयी।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि चेन्नई मेट्रो के लिए चेन्नई मेट्रो रेल निगम का गठन किया जाएगा जो भारत सरकार और तमिलनाडु सरकार के बीच 50 50 प्रतिशत हिस्सेदारी वाली विशेष उद्देश्य कंपनी (एसपीवी) होगी।
परियोजना की विस्तृत रपट दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने तैयार की है। मेट्रो परियोजना के तहत दो कारिडार होंगे। एक कारिडार वाशरमनपेट से हवाई अडडे तक 18 स्टेशनों वाला और दूसरा चेन्नई सेंट्रल से सेंट थामस माउंट के बीच होगा।


Click it and Unblock the Notifications