सेंसेक्स में 125 अंकों की गिरावट

सुबह 10.05 बजे सेंसेक्स 134.34 अंक गिरकर 9,101.94 पर और निफ्टी 38.05 अंक गिरकर 2,785.90 पर कारोबार कर रहा था।
शुक्रवार को बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' गुरुवार बंद के मुकाबले 125.16 अंक गिरकर 9,111.12 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' 0.10 अंक की गिरावट के साथ 2,824.05 पर खुला।
बीएसई में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार का रुख नकारात्मक रहा। पहले 10 मिनट के कारोबार में यहां 367 कंपनियों के शेयरों की कीमतों मे तेजी आई जबकि 565 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में गिरावट देखी गई।


Click it and Unblock the Notifications