एयर इंडिया ने फिर घटाया किराया

Air India
नई दिल्ली, 30 जनवरीः जेट ईंधन की कीमत में गिरावट के मद्देनजर एयर इंडिया ने एक बार फिर घरेलू रूटों पर किराए में कटौती की पहल की है जिससे बजट विमानन कंपनियों सहित अन्य कंपनियों पर किराए घटाने का दबाव बढ़ेगा।

एयर इंडिया की नई अपेक्स-21 स्कीम के तहत यात्री 99 रुपये के मूल किराए का लाभ उठा सकते हैं। इसके साथ ही उन्हें 225 रुपये यात्री सेवा शुल्क और 2 700 रुपये ईंधन सरचार्ज के तौर पर भुगतान करना होगा।

एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने बताया कि हालांकि यात्री को उक्त स्कीम के तहत 28 फरवरी को या इससे पहले यात्रा करनी होगी।
इससे पहले एयर इंडिया ने 30 दिसंबर को किराए में कटौती की थी।

उल्लेखनीय है कि एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमत जुलाई 2005 के स्तर के मुकाबले 50 फीसदी से ज्यादा घट चुकी है जिससे कंपनियां किराए घटाकर यात्रियों को राहत देने की पहल कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+