धमकी के बाद हवाई अड्डों पर एलर्ट

Airbus
नई दिल्‍ली, 30 जनवरी: आतंकियों के बीच बातचीत के टेप में विमान का अपहरण कर हवाई हमला करने की सूचना के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देश के सभी हवाई अड्डों पर हाई अलर्ट कर दिया है।

ये लोग किस आतंकी संगठन के हैं, यह अभी गोपनीय रखा गया है, लेकिन मंत्रालय ने हमला के संभावित खतरे से आगाह जरूर किया है।

मंत्रालय द्वारा जारी चेतावनी के बाद नई दिल्‍ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्‍नई और बेंगलुरु समेत सभी प्रमुख हवाई अड्डों की निगरानी और सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

हवाई अड्डों पर न सिर्फ यात्री विमानों बल्कि निजी विमानों, छोटे विमानों तथा हेलीकॉप्टरों की भी निगरानी के निर्देश जारी हुए हैं।

मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक टेप की गई बातचीत में आतंकवादियों ने मुंबई पर हवाई हमले का जिक्र किया था। मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि आतंकवादी भारतीय जेलों में बंद अपने साथियों को छुड़ाने की मांग पर किसी भी विमान को हाईजैक कर सकते हैं। यही नहीं विमान को हाईजैक कर सरकारी इमारतों को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं।

हवाई अड्डों की सुरक्षा देखने वाले सुरक्षा बल सीआईएसएफ के अधिकारियों का कहना है कि इस चेतावनी के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सभी यात्रियों व उनके सामान की सघन तलाशी ली जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+