कृतज्ञ राष्ट्र ने बापू को श्रद्धांजलि दी

Mahatma Gandhi
नई दिल्ली, 30 जनवरी: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 61वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को राजधानी में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। बापू के समाधि स्थल राजघाट पर सुबह से ही बड़ी संख्या में लोगों का आना शुरू हो गया।

राजधानी के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में बापू की पुण्य तिथि पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। दोपहर में 'गांधी स्मृति' भवन में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे और अन्य लोग हिस्सा लेंगे।

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में बापू की पुण्यतिथि के अवसर पर एक स्वयंसेवी संगठन ने उनके विचारों के प्रचार-प्रसार के लिए 'लेट गांधी टॉक' नामक एक विशेष अभियान की शुरुआत की है।

'लेट गांधी टॉक' की शुरुआत करने वाले शैलेन्द्र उनियाल ने कहा कि अभियान के द्वारा लोगों को गांधी के संदेशों और उनके विचारों से अवगत करवाया जा रहा है।

उनियाल ने कहा कि संगठन की योजना सरकार को एक याचिका सौंपने की है, जिसमें कहा जाएगा कि नोट में गांधीजी की तस्वीर के साथ उनका एक संदेश भी छापा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसा होने से जब भी हम नोट देखेंगे तो हमें बापू की एक सीख की जरूर याद आएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+