रूस दौरे पर क्यूबाई राष्ट्रपति राउल कास्त्रो

गौरतलब है कि 90 के दशक में सोवियत संघ के पतन के बाद किसी क्यूबाई नेता की यह पहली रूस यात्रा है। रूस के राष्ट्रपति दमित्री मेदवेदेव ने इस महीने के आरंभ में कहा था कि 28 जनवरी से चार फरवरी तक चलने वाली कास्त्रो की रूस यात्रा के दौरान द्विपक्षीय संबंधों के विकास पर जोर दिया जाएगा।
मेदवेदेव ने गत नवंबर में क्यूबा की यात्रा की थी। उन्होंने वहां राउल कास्त्रो और उनके भाई फिदेल कास्त्रो से मुलाकात कर कैरिबियन में रूस के परंपरागत साथी के साथ राजनीतिक और आर्थिक संबंध प्रगाढ़ बनाने की इच्छा जाहिर की थी।


Click it and Unblock the Notifications