पाक पर मिसाइल हमले जारी रहेंगेः गेट्स

robert gates
वाशिंगटन, 29 जनवरी: पाकिस्तान की कड़ी आपत्ति के वाबजूद अमेरिका ने कहा है कि उसके क्षेत्र में मिसाइलों से हमले जारी रहेंगे।
रक्षा मंत्री राबर्ट गेट्स ने सीनेट की सशस्त्र बलों की समिति के समक्ष गवाही के दौरान अमेरिकी प्रशासन की इस नीति का खुलासा किया।

उन्होंने यह भी बताया कि पेंटागन कुछ हफ्तों में दो तथा आठ माह के भीतर तीसरी ब्रिगेड अफगानिस्तान में भेजने की तैयारी कर रहा है।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा पूर्व राष्ट्रपति जार्ज बुश और राष्ट्रपति बराक ओबामा दोनों ने स्पष्ट किया कि हम अलकायदा की धरपकड़ जारी रखेंगे।

सीनेटर कार्ल लेविन ने जब पूछा कि क्या इस फैसले से पाकिस्तान को अवगत करा दिया गया है तो गेट्स ने हां में जवाब दिया।

पाकितान ने पिछले हफ्ते अमेरिका से कहा था कि वह यह हमले बंद करे। इस समय अमेरिका के दौरे पर आये पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने भी सीएनएन को दिये इंटरब्यू में कहा कि हमलों से अमेरिका पाकिस्तान में अलोकप्रिय हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+