जरदारी ने लगाई अमेरिका से मदद की गुहार

द वाशिंगटन पोस्ट में प्रकाशित कॉलम में ज़रदारी ने अमेरिका के नए राष्ट्रपति बराक ओबामा को पद ग्रहण करने की बधाई देते हुए लिखा है "हमें जरूरी साजोसामान और सहूलियत दीजिये फिर देखिये हम अपना काम कर दिखाएंगे"।
उन्होंने कॉलम में कहा "ओबामा भी समझते हैं कि कट्टरपंथियों से निपटने के लिये पाकिस्तान में स्थायितत्व होना कितना जरूरी है। देश में लोकतंत्र की सफलता के लिये मुल्क का आर्थिक रूप से मजबूत होना भी आवश्यक है"।
जरदारी ने अनुसार अमेरिका द्वारा पाकिस्तान को मदद कोई खैरात नहीं है बल्कि राजनीतिक स्थायित्व और आर्थिक रूप से मजबूत पाकिस्तान का निर्माण अमेरिका के दीर्घकालीन रणनीतिक हित में है।
पाकिस्तानी राष्ट्रपति ने कहा कि ओबामा प्रशासन को इन्चैंटेड पार्टनरशिप विद पाकिस्तान ऐक्ट को पारित कराने के लिये कांग्रेस की तुरंत रजामंदी हासिल करनी चाहिये।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को सामाजिक प्रगति के लिये कई साल तक प्रतिवर्ष डेढ़ अरब डालर की मदद पाकिस्तान के लोगों में यह संदेश पहुंचाएगी कि दोनों मुल्कों के बीच रिश्ते महज राजनीतिक सुविधा के लिये नहीं बल्कि मूल्यों और उद्देश्यों के लिये भी हैं।


Click it and Unblock the Notifications