उड़ीसा के तापमान में असामान्य वृद्धि

मौसम विभाग ने गुरुवार को बताया कि कटक, अंगुल, तितिलागढ़, झारसुगुड़ा और भुवनेश्वर में मंगलवार को क्रमश: 36.6, 36.7, 36.0, 35.0 और 35.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया।
कटक में 29 जनवरी 1882 को 35.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया था। भुवनेश्वर स्थित मौसम विभाग के निदेशक एस.सी.साहू ने आईएएनएस से कहा कि तापमान में असामान्य वृद्धि दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि बुधवार को तापमान में कमी दर्ज की गई।
पर्यावरणविद् बिश्वजीत मोहंती ने कहा कि तापमान में असामान्य वृद्धि का कारण जलवायु परिवर्तन है। उन्होंने कहा कि दिसम्बर में कोहरा छाए रहने की घटना भी सामान्य नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications