पेट्रोल 5, डीजल 2, एलपीजी 25 रुपए सस्ती

यह घोषणा केंद्र सरकार ने बुधवार देर रात की। विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बुधवार अर्धरात्रि के बाद से नई कीमतें लागू भी कर दी गई हैं।
मंत्रिमंडल की राजनीतिक मामलों की समिति (सीसीपीए) की बैठक के बाद प्रणब मुखर्जी ने संवाददाताओं को बताया कि पेट्रोल की कीमत में पांच रुपये प्रति लीटर, डीजल में दो रुपये प्रति लीटर और रसोई गैस में 25 रुपये प्रति सिलिडर की कमी करने का निर्णय लिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications