Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

फतवा जारी कर पलट गये गहलौत

Ashok Gehlot
जयपुर, 29 जनवरी: मेंगलौर में पब में हुई लड़कियों के साथ अभद्रता और मारपीट के मामले पर जहां कांग्रेस अभी तक भारतीय जनता पार्टी को समाज का ठेकेदार कह रही थी, अब खुद युवाओं को समझाने निकली है।

मेंगलोर की घटना के बाद आये राजनीतिक उबाल के चलते राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने युवाओं के खिलाफ नया फतवा जारी किया और मीडिया में खबरे आते ही अपने बयान से पलट गये।

गहलोत ने कहा है कि वो पब कल्‍चर के पूरी तरह खिलाफ हैं। यही नहीं इस फतवे में उन्‍होंने कहा कि प्रदेश के लड़के-लड़कियां अगर हाथ में हाथ डालकर घूमेंगे तो पुलिस के डंडे पड़ेंगे। भले ही वो लड़के-लड़कियां दोस्त हों, भाई-बहन हों और या फिर पति-पत्नी ही क्‍यों नहीं।

अशोक गहलोत का कहना है कि यह सब भारतीय संस्कृति के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि वो मॉल्स और पब कल्चर में विश्वास नहीं रखते।

बयान से पलटे गहलौत

राज्‍य के लड़के लड़कियों के खिलाफ यह फतवा जारी करने के बाद मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत तुरंत पलट गये। मीडिया में इस संबंध में खबरें फ्लैश होते ही गहलौत ने कहा कि जनता उनके बयान को गलत ढंग से न ले। गहलौत ने कहा कि यह सब बातें उन्‍होंने शराब के संदर्भ में कहीं हैं, न कि श्रीराम सेना के लिए।

हालांकि अधिकारिक सूत्रों की मानें तो गहलौत ने एक प्रकार से शराब पीकर अराजकता फैलाने वाले युवकों को अल्‍टीमेटम दे दिया है। हालांकि राजस्‍थान पुलिस पहले की तरह ही काम कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+