दिल्‍ली में कोहरे से उड़ानें प्रभावित

By Staff
Google Oneindia News

नई दिल्ली, 29 जनवरी: राजधानी नई दिल्‍ली में कुछ दिन की धूप के बाद कोहरे ने फिर से दस्‍तक दे दी है। गुरुवार की सुबह एक बार फिर घना कोहरा छा जाने की वजह से जनजीवन पर खासा प्रभाव पड़ा। कोहरे का सबसे ज्‍यादा प्रभाव विमान सेवाओं पर पड़ा।

दिल्‍ली से जाने व यहां आने वाली कई उड़ाने लेट हो गईं। यही नहीं सुबह की उड़ाने तो रद्द करनी पड़ीं। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक उत्तरी भारत में पश्चिमोत्तर हवाएं चलने के कारण दिल्ली के तापमान में गिरावट आई और घना कोहरा छा गया।

हवाई अड्डे के मौसम विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर देर रात 2.30 कोहरा छाने लगा और दृश्यता का स्तर 50 मीटर से घट गया।

घने कोहरे की वजह से एक भी विमान उड़ान नहीं भर सका। सुबह किसी विमान ने उड़ान नहीं भरी और यहां आने वाले विमानों में भी विलंब हुआ। दोपहर को कोहरा छंटने के बाद दृश्यता के स्तर में सुधार हुआ। फिलहाल कई उड़ाने लेट हैं।

नई दिल्‍ली रेलवे स्‍टेशन से प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक सुबह दिल्‍ली आने वाली और यहां से जाने वाली दो दर्जन से अधिक ट्रेनें लेट चलीं। लंबी दूरी की तमाम ट्रेने पांच से दस घंटे तक लेट चल रही हैं।

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस से ऊपर और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ था। अनुमान है कि अगले दो दिन तक रात में घना कोहरा छायेगा।

देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X