'लेट गांधी टॉक' से लोग होंगे जागरूक

एक गैर सरकारी संगठन 'इनगांधीशूज डाट ओआरजी' द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रम 'लेट गांधी टॉक' अभियान की खासियत यह होगी कि इसमें दो फुट ऊंचे एक जोड़ी जूते शामिल किये जाएंगे। इस अभियान के अंतर्गत लोगों को गांधी के विचारों के प्रति जागरूकता किया जाएगा।
यही नहीं इस अभियान में लोगों को एक ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने के लिए आग्रह किया जाएगा। इस ज्ञापन के जरिए सरकार से मांग की जाएगी कि करेंसी नोटों पर गांधी के चित्र के बगल में उनके कहे शब्द भी उद्धृत किए जाएं।
इसके तहत किसी व्यक्ति को इन जूतों में अपना पैर रख कर गांधी द्वारा खासतौर से अहिंसा पर कही गई किसी बात को दोहराने के लिए कहा जाएगा।
अभियान की एक समन्वयक के मुताबिक दो फुट लंबे जूतों में पैर रखना लोगों को यह एहसास दिलाएगा कि गांधी के जूते में कोई भी व्यक्ति फिट नहीं है। इन जूतों में खड़े होकर गांधी के शब्दों को दोहराना उनके विचारों को पुनर्जागृत करना होगा।


Click it and Unblock the Notifications