77 अंक ऊपर खुला सेंसेक्स

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' बुधवार बंद के मुकाबले गुरुवार को 77.00 अंक ऊपर 9,334.47 पर खुला। सुबह करीब 10.06 बजे सेंसेक्स 109.37 अंक की तेजी के साथ 9,366.84 पर कारोबार कर रहा था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' बुधवार के मुकाबले गुरुवार को 0.15 अंक की गिरावट के साथ 2,849.35 पर खुला। सुबह करीब 10.08 बजे यह 15.45 अंक की तेजी के साथ 2,864.95 पर कारोबार कर रहा था।
बीएसई में गुरुवार को शुरुआती कारोबार का रुख सकारात्मक रहा। पहले 10 मिनट के कारोबार में यहां 662 कंपनियों के शेयरों की कीमतों मे तेजी आई जबकि 241 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में गिरावट देखी गई।


Click it and Unblock the Notifications