ओबामा का आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज पारित

डेमाक्रेटिक पार्टी के बहुमत वाले सदन द्वारा स्वीकृत इस योजना में आपातकालीन खर्च और करों में कटौती के उपाय शामिल हैं। ओबामा को उम्मीद है कि प्रोत्साहन पैकेज से करीब 40 लाख रोजगारों का सृजन होगा।
बुधवार को पारित इस पैकेज में 275 अरब डॉलर की राशि व्यक्तिगत और कारोबारी स्तर पर अस्थायी कर कटौती के लिए तथा 544 अरब डॉलर की राशि नए रोजगार के सृजन की परियोजनाओं , स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, शिक्षा में सुधार तथा निचले तबके के लोगों और बेरोजगारों की सहायता में खर्च की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications