भाजपा ने 16 प्रत्‍याशियों की घोषणा की

BJP logo
नई दिल्ली, 29 जनवरी: चुनाव आयुक्‍त द्वारा अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव कराये जाने के संकेत दिये जाने के तुरंत बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने 16 प्रत्‍याशियों की घोषणा कर दी।

भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्‍मीदवारों की चौथी सूची में उत्तर प्रदेश के 12, केरल के तीन और दमन एवं दीव के लिए एक उम्मीदवार के नाम की घोषणा की।

पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में बुधवार शाम पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद यह घोषणा हुई।

बैठक के बाद पार्टी महासचिव अनंत कुमार ने उम्‍मीदवारों के नामों का खुलासा किया। उन्‍होंने बताया कि उत्‍तर प्रदेश की संसदीय सीट कैराना से चौधरी हुकुम सिंह गुर्जर, मुरादाबाद से सर्वेश सिंह, फतेहपुर सीकरी से परदुमन सिंह, फिरोजाबाद से रघुवर दयाल वर्मा, मैनपुरी से तृप्ति शाक्य, शाहजहांपुर (सुरक्षित) से कृष्णा राज, लखीमपुर खीरी से अजय मिश्रा तेनी, मिसरिख (सुरक्षित) से अनिल भार्गव, मोहनलालगंज (सुरक्षित) से रंजन चौधरी (पासी), फरुखाबाद से मिथिलेश अग्रवाल, कन्नौज से सुब्रत पाठक, कौशांबी (सुरक्षित) से गौतम चौधरी भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।

इसके अलावा केरल की संसदीय सीट चालाकुड्डी से केवी साबू, मवेलिक्कारा (सुरक्षित) से पीएम वेलायुधन और अट्टिंगल से थोटाक्काड सासी खड़े होंगे, जबकि दमन एवं दीव से लालूभाई बाबूभाई पटेल भाजपा के उम्‍मीदवार होंगे।

अनंत कुमार ने बताया कि गुरुवार को फिर से चुनाव समिति की बैठक होगी जिसमें मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, झारखंड और उत्तर प्रदेश के शेष प्रत्याशियों के नाम तय किए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+