उज्जैन के महाकाल में अब ई-दान की सुविधा

Mahkaleshwar
उज्जैन, 29 जनवरी: आप देश के किसी भी कोने में रहते हों और आपके आराध्य उज्जैन के महाकाल हैं तथा आपकी दान करने की प्रबल इच्छा है तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि महाकाल के लिए ई-दान सेवा शुरू हो चुकी है। इसके लिए शर्त सिर्फ एक है कि आपके पास स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का ए़ टी़ एम़ कार्ड होना चाहिए।

उज्जैन के महाकालेश्वर के भक्त पूरे देश में हैं। वे अपनी व्यस्तताओं के चलते उज्जैन नहीं पहुंच पाते हैं और उनकी दान की इच्छा भी पूरी नहीं हो पाती। इसी बात को ध्यान में रखकर भक्तों की सहूलियत के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने ई-दान सेवा शुरू की है।

बैंक के विपणन अधिकारी सुरेश शुक्ल बताते हैं कि मंदिर को दान करने के लिए बैंक के खाता धारक को एटीएम स्क्रीन पर ट्रस्ट डोनेशन शीर्षक वाले आइकन की मदद लेनी होगी। स्क्रीन पर दर्शाए गए दिशा निर्देशों का सिलसिलेवार पालन करते हुए खाता धारक महाकालेश्वर मंदिर को दान कर सकेगा।

शुक्ल बताते हैं कि इस ई-दान सेवा के तहत कम से कम 51 रुपए की दान राशि स्वीकार की जाती है। दान की रकम संबंधित व्यक्ति के खाते से कट जाती है और वह राशि महाकाल मंदिर के एस़ बी़ आई़ खाते में जमा हो जाती है।

वे बताते हैं कि ई-दान सेवा उन भक्तों में लोकप्रिय हो चली है जो महाकालेश्वर मंदिर को दान देना चाहते हैं। महाकालेश्वर मंदिर समिति के प्रशासक शुभकरण शर्मा ने बताया कि ई-दान के जरिए देश के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले भक्तों की ओर से आने वाले दान का सिलसिला जारी है। इस सुविधा का उज्जैन से दूर रहने वाले भक्त आसानी से लाभ उठा रहे हैं। यह ऐसी सेवा है जिससे चंद सेकेन्ड में दान मंदिर तक पहुंच जाता है।

मालूम हो कि उज्जैन का महाकालेश्वर मंदिर देश का तीसरा धार्मिक प्रतिष्ठान बन गया है जहां ई-दान की सुविधा है। इससे पहले एसबीआई ने ई-दान सेवा से वैष्णो देवी मंदिर और शिर्डी के सांई बाबा संस्थान को भी जोड़ा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+