हांगकांग, 28 जनवरीः इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप में बुधवार सुबह 8.07 बजे भूकंप के तेज़ झटके महसूस किए गए हालांकि इसमें किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं आई है।
रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.0 आंकी गई। भूकंप का केंद्र इंडोनेशिया के पडांग क्षेत्र से 240 किलोमीटर पश्चिमोत्तर में स्थित था।