Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अफगानिस्तान में और सैनिक भेजेगा

robert gates
वाशिंगटन, 28 जनवरी: अमेरिका एक बार फिर अफगानिस्तान में अपने सैनिकों की संख्या बढ़ाने जा रहा है। अमेरिकी रक्षा मंत्री रॉबर्ट गेट्स ने बताया कि आगामी गर्मियों तक सेना की तीन अतिरिक्त टुकड़ियां अफगानिस्तान भेजी जा सकती हैं।

गेट्स ने अमेरिका सीनेट की सशस्त्र सेना समिति को बताया कि इस संबंध में अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है लेकिन इस बात की संभावना है कि अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों की संख्या बढ़ाई जाए।

गेट्स ने यह भी कहा कि अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती का स्थानीय लोगों के मन में गलत संदेश जा सकता है क्योंकि उनकी इच्छा है कि अब स्थानीय सेनाएं नेतृत्व संभालें।

इराक के संबंध में टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि इस बात के विकल्प तलाशे जा रहे हैं कि कैसे वहां से सैनिकों को हटाया जाए।

गौरतलब है कि पिछले ही दिनों अफ़ग़ानिस्तान में तीन हज़ार अमरीकी सैनिक तैनात किए गए हैं, अमरीका 30 हज़ार सैनिकों को अफ़ग़ानिस्तान भेजने की योजना मंज़ूर कर चुका है और पहले ही उसके 34 हज़ार सैनिक वहाँ मौजूद हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+