श्रीराम सेना पर प्रतिबंध नहीं: येदयुरप्पा

येदुयुरप्पा ने भी कहा कि श्रीराम सेना पर प्रतिबंध लगाया जाना इस समस्या का हल नहीं है। जो भी इस मामले में दोषी हैं, उन सबको गिरफ्तार किया जाएगा।
साथ ही येदुयुरप्पा ने कहा कि राज्य में कहीं भी अश्लील डांस करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। लोग यदि संस्कृति का अपमान किए बगैर कुछ करते हैं तो उस पर कोई ऐतराज नहीं होगा। इसके अलावा श्रीराम सेना पर उन्होंने कहा कि बीजेपी व संघ परिवार का संगठन से कोई लेना देना नहीं है।
राम सेना पर प्रतिबंध लगे: सीपीएम
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम) ने कर्नाटक सरकार से हिंदूवादी संगठन श्रीराम सेना पर प्रतिबंध लगाने की मांग दोहरायी है।
सीपीएम के पोलित ब्यूरो से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि सरकार आखिर इन हिंदू कट्टरपंथियों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है। सीपीएम ने श्रीराम सेना पर आरोप लगाया है कि इसी संगठन ने हाल ही में मेंगलौर के गिरजाघरों व ईसाईयों पर भी हमला किया था।
श्रीराम सेना का आरएसएस से रिश्ता न होने का दावा करते हुए बीजेपी प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राम सेना के अध्यक्ष प्रमोद मुतालिक का नाता तीन साल पहले ही बजरंग दल से टूट गया था।


Click it and Unblock the Notifications