इज़रायल ने ग़ज़ा पर फिर किया हमला

gaza

इसराइल में एक धमाके में एक सैनिक के मारे जाने के बाद, हमास के साथ अस्थायी संघर्षविराम के बावजूद इसराइली सेना ने ग़ज़ा में सैन्य अभियान किया है.इसराइली टैंक और बुलडोज़र ग़ज़ा में दाखिल हुए और फ़लस्तीनी सूत्रों के अनुसार ख़ान यूनुस शहर के पास भीषण लड़ाई हुई है.

इसके बाद इसराइली थल सेना वापस चली गई लेकिन फ़लस्तीनियों के अनुसार एक बार फिर इसराइली हवाई हमला हुआ है. उन्होंने एक बड़ा धमाका सुनने की बात कही है.

ये हमला उन सुरंगों को निशाना बनाकर किया गया जिनके बारे में इसराइल कहता रहा है कि इन सुरंगों के ज़रिए मिस्र से ग़ज़ा में हथियारों और अन्य सामग्री की तस्करी होती है.

हाल में ही में इसराइली सेना और फ़लस्तीनी संगठन हमास के बीच तीन हफ़्ते तक चली लड़ाई के बाद दोनों पक्षों ने अस्थायी संघर्षविराम की घोषणा की थी.उसमें लगभग 1300 फ़लस्तीनी और 14 इसराइली मारे गए थे.

तीन हफ़्ते चली लड़ाई तब शुरु हुई थी जब दिसंबर के अंत में इसराइल और हमास के बीच छह महीने का संघर्षविराम ख़त्म हो गया था. अस्थायी संघर्षविराम के बाद हिंसा की घटना तब हुई है जब अमरीकी दूत जॉर्ज मिचल क्षेत्र में हैं

हमास ने उसे आगे बढ़ाने से ये कहते हुए इनकार कर दिया था कि इसराइल ने अपने वादे पूरे नहीं किए.इसराइल का कहना है कि फ़लस्तीनी संगठन हमास के लड़ाके इसराइल पर रॉकेट हमले करते रहे हैं और उसकी कार्रवाई उसी के बदले में हुई है.

टैंक घुसे, लाखों राहत से वंचित. इस घटनाक्रम में ग़ज़ा में ताज़ा इसराइली कार्रवाई सबसे भीषण हिंसा की घटना है.गश्त लगा रहा एक इसराइली सैनिक उस समय मारा गया जब किसुफ़िम नाके के पास धमाका हुआ.

इसके बाद किसुफ़िम के दक्षिण में ख़ान यूनुस के पास भीषण लड़ाई शुरु हो गई. फ़लस्तीनी सूत्रों के अनुसार 20 इसराइली टैंक और सात सैन्य बुलडोज़र ग़ज़ा में दाख़िल हो गए.

इसराइल ने इस धमाके के बाद ग़ज़ा के साथ लगती सीमा चौंकियाँ बंद कर दी हैं और 15 लाख निवासियों को पहुँचने वाली राहत सामग्री की सप्लाई बंद कर दी गई है.

ग़ौरतलब है कि ताज़ा झड़प तब हुई है जब नवनिर्वाचित अमरीकी राष्ट्रपति के नवनियुक्त मध्य पूर्व दूत जॉर्ज मिचल क्षेत्र में स्थायी संघर्षविराम की ओर प्रयास करने के लिए पहुँचे हैं. वे मिस्र के अधिकारियों से बातचीत करेंगे जो इसराइल और हमास के बीच मध्यथता कराने में जुटे हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+