Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भारी मात्रा में नर कंकाल बरामद

Human skulls
पटना, 28 जनवरी: बिहार पुलिस ने भारी मात्रा में मानव कंकाल बरामद किये हैं। पुलिस ने हड्डियों की तस्‍करी करने के आरोप में एक व्‍यक्ति को धर दबोचा।

बिहार के सारण जिले के भगवान बाजार थाना क्षेत्र में मंगलवार को खुफिया सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घात लगाकर भारी मात्रा में मानव कंकाल अस्थियां बरामद हुईं। इन अस्थि‍यों में कुल 77 खोपडि़यां हैं। साथ ही भारी मात्रा में हड्डियां भी।

पुलिस ने इस मामले में एक व्‍यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक इन नर कंकालों को सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) ले जाया जा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने दो बड़े बैगों में रखी अस्थियों को बरामद कर लिया।

सारण जिले के पुलिस अधीक्षक संजय सिंह के मुताबिक भगवान बाजार बस स्टैण्ड पर रामदेव साह नामक व्‍यक्ति को पुलिस ने धर दबोचा, जिसके पास अस्थियों से भरे बैग के साथ खड़ा था। वह सिलीगुड़ी जाने की तैयारी में था। सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया बरामद अस्थियां मानव की लग रही हैं। इसमें 77 सिर की खोपड़ी तथा 12 जांघ की अस्थियां हैं।

सिंह के अनुसार मोतिहारी जिले में रघुनाथपुर इलाके के निवासी रामदेव साह को गिरतार कर लिया गया है। भगवान बाजार पुलिस थाने में मामले की एक प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+