राजू की हिरासत 31 जनवरी तक

इसके साथ ही सत्यम के पूर्व प्रबंध निदेशक और राजू के भाई बी.रामा राजू, पूर्व वित्त अधिकारी वदलामणि श्रीनिवास की न्यायिक हिरासत भी 31 जनवरी तक बढ़ा दी गई है।
इससे पहले अदालत ने मंगलवार को सत्यम के संस्थापक राजू और पूर्व सीएफओ वी श्रीनिवास की जमानत अर्जी पर फैसला बुधवार तक के लिए सुरक्षित रखा था।
गौरतलब है कि सत्यम में घोटाले की बात स्वीकार करने के बाद राजू, रामा राजू और श्रीनिवास को गिरफ्तार कर लिया गया था।
21 जनवरी को एसआरएसआर के ऑफिस पर सीआईडी के छापे के बाद गोपालकृष्ण राजू को गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस ने लैंड डील और प्रॉपर्टी से लेनदेन से संबंधित सभी कागजों को जब्त कर लिया था। राजू के भाई बी सूर्यनारायण राजू एसआरएसआर के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं।


Click it and Unblock the Notifications