इस साल नहीं होगा 'बीटिंग द रिट्रीट'

पूर्व राष्ट्रपति आर वेंकटरमण के निधन के बाद सात दिन के राजकीय शोक की घोषणा के बाद भारत सरकार ने 29 जनवरी को आयोजित होने वाले 'बीटिंग द रिट्रीट' को स्थगित करने का निर्णय लिया।
इस कार्यक्रम में थल सेना, वायु सेना और नौसेना के बैंड पारंपरिक धुन के साथ मार्च करते हैं। यह सेना की बैरक वापसी का प्रतीक है। राष्ट्रीय कैडेट कार्पस के साथ प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को भी रद्द कर दिया गया।
रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक आर वेंकटरमण के निधन पर सात दिन के शोक के अंतर्गत कोई भी राजकीय मनोरंजक कार्यक्रम नहीं होगा।
देश के इतिहास में 'बीटिंग द रिट्रीट' दूसरी बार रद्द किया गया है। इससे पहले वर्ष 2001 में 26 जनवरी के दिन गुजरात में आये भूकंप के कारण इस कार्यक्रम को रद्द किया गया था।
गौरतलब है कि आर वेंकटरमन का लंबी बीमारी के बाद आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में मंगलवार को निधन हो गया। वे 98 वर्ष के थे। वह देश के आठवें राष्ट्रपति थे और उनका कार्यकाल 1987 से 1992 तक रहा।


Click it and Unblock the Notifications