सीबीआई कर सकती है सत्‍यम की जांच

हैदराबाद, 28 जनवरी: इस साल के सबसे बड़े वित्‍तीय घोटाले के रूप उभरे सत्‍यम कंप्‍यूटर्स में हुए 70 अरब रुपए के घोटाले की जांच केंद्रीय जांच ब्‍यूरो (सीबीआई) से करायी जा सकती है। केंद्र सरकार यदि जांच की कमान सीबीआई को सौंपती है, तो आंध्र प्रदेश सरकार को कोई आपत्ति नहीं है।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी ने बुधवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पत्र लिख कर यह बात कही है। रेड्डी ने पत्र में लिखा है कि यदि उचित लगने पर सीबीआई इस मामले की जांच अपने हाथ में लेती है तो आंध्र प्रदेश सरकार इसका स्वागत करेगी।

रेड्डी ने पत्र में लिखा है कि आम चुनाव नजदीक होने के कारण राजनैतिक रूप से यह मुद्दा संवेदनशील हो गया है। राजनीतिक दल इसका लाभ उठाने के लिए राज्य सरकार को निशाना बना रहे हैं।

इसके अलावा राज्य की सीआईडी, सेबी तथा अन्य केंद्रीय एजेंसियों के साथ निरंतर संपर्क में है और उसकी उनके अधिकारियों के साथ कुछ दौर की बातचीत भी हुई है।

गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश में विपक्षी दल लगातार सीआईडी द्वारा की जा रही जांच की आलोचना कर रहे हैं। इसके अलावा केंद्रीय एजेंसियों ने शिकायत की है कि राज्य सरकार की एजेंसियां जांच में अपेक्षित सहयोग नहीं कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+