अमेरिकी खुफिया विभाग के निदेशक ने इस्तीफा दिया
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बताया कि राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा डीएनआई पद के लिए चयनित डेनिस ब्लेयर के कार्यभार ग्रहण करने तक मैक्कॉनेल के कार्यालय में वरिष्ठता क्रम में तीसरा दर्जा रखने वाले रोनाल्ड बर्गेस कार्यवाहक डीएनआई के रूप में काम संभालेंगे।
इस बीच रक्षा सलाहकार फर्म बूज एल्लेन हैमिल्टन ने घोषणा की है कि मैक्कॉनेल वापस कंपनी में उपाध्यक्ष के रूप में कार्य भार ग्रहण करेंगे। उन्होंने देश के दूसरे डीएनआई के रूप में काम करने के लिए फरवरी 2006 में कंपनी छोड़ दी थी।
माना जा रहा था कि मैक्कॉनेल अपने पद पर बने रहेंगे लेकिन ओबामा ने इस माह के आरंभ में उनकी जगह ब्लेयर को नामित कर दिया।
बुश प्रशासन ने वर्ष 2004 में डीएनआई के पद का सृजन अमेरिका के सभी खुफिया विभागों में तालमेल के लिए कियाा था। यह प्रयास देश में 9/11 के हमलों के बाद खुफिया जानकारियों का स्तर सुधारने के लिए किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications