वेंकटरमन का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
वेंकटरमन का अंतिम संस्कार यमुना तट पर स्थित एकता स्थल पर किया गया। शाम पांच बजे उन्हें मुखाग्नि दी गई।
राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के अलावा बड़ी संख्या में नामी हस्तियों ने दिवंगत पूर्व राष्ट्रपति को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसमें प्रमुख रूप से उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम, पूर्व उपराष्ट्रपति भैंरोसिंह शेखावत, विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी, गृह मंत्री पी. चिंदबरम, रक्षा मंत्री ए.के. एंटनी शामिल थे।
इसके अलावा तीनों सेनाओं के प्रमुख एडमिरल सुरीश मेहता, जनरल दीपक कपूर और एयर चीफ मार्शल फली होमी मेजर, प्रधान न्यायाधीश के.जी. बालाकृष्णन, विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी, दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के साथ ही कई केंद्रीय मंत्री और राजनीतिक दलों के नेता भी मौजूद थे।
बाइपास सर्जरी कराने के बाद अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ कर रहे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की ओर से राज्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
वेंकटरमन का सेना के अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को निधन हो गया था। वे 98 वर्ष के थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications