'18 मई तक निपट जाएंगे लोकसभा चुनाव'

जम्मू एवं कश्मीर में दिसंबर में हुए विधानसभा चुनाव पर मंगलवार को एक व्याख्यान देने के बाद कुरैशी यहां ब्रिटिश अध्येताओं व राजनीतिज्ञों के एक समूह से चर्चा कर रहे थे।
कुरैशी ने कहा, "स्कूली परीक्षाओं के कारण मार्च में आम चुनाव कराया जाना संभव नहीं है। क्योंकि ज्यादातर मतदान केंद्र आमतौर पर स्कूली इमारतों में ही बनाए जाते हैं। "
कुरैशी ने आगे कहा, "लेकिन मई के आगे हम जा भी नहीं सकते। इस तरह हमारे पास सिर्फ अप्रैल-मई की अवधि बचती है। इसी दौरान तीन राज्यों आंध्रप्रदेश, उड़ीसा व सिक्किम में विधानसभा चुनाव भी होने हैं।"
कुरैशी ने कहा, "हम आठ या 10 अप्रैल से चुनावी प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं और 15 से 18 मई तक चुनाव संपन्न करा सकते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications